Thu. Feb 12th, 2026
Corona Update

रतलाम,20 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में कोरोना का क़हर जारी है। । मंगलवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से कोरोना के 15 नये मरीज मिले है। वही आज एक 75 वर्षीय पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई

प्रशासनिक बुलेटिन के अनुसार आज रतलाम की गुलमोहर कॉलोनी के 50 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर के 44 वर्षीय पुरुष ,पावर हाउस रोड के 22 वर्षीय युवक ,राधा कृष्ण मंदिर के पास की 75 वर्षीय महिला ,शक्ति नगर के 64 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 73 वर्षीय पुरुष, रिटायर्ड कॉलोनी की 83 वर्षीय महिला ,कस्तूरबा नगर के 66 वर्षीय 33 वर्षीय पुरुष तथा 75 वर्षीय पुरुष ,दीनदयाल नगर की 65 वर्षीय महिला 62 वर्षीय पुरुष, हिम्मतनगर की 52 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले है।

वही रतलाम की प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी 75 वर्षीय कोविड पॉजिटिव पुरुष की मौत हो गई। पॉजिटिव आने के बाद मृतक को 15 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। जिसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालो की सख्या 51 हो चुकी है।

error: Content is protected !!