बीबीसी टाइम्स इन उज्जैन 14 जून 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के लिये की विशेष प्रार्थना
उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी मे कामाख्या तन्त्र पीठ आश्रम मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा काल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को हिमालय गिरि महाराज के सान्निध्य मे डॉ भगवान दास वैष्णव द्वारा कामाख्या आद्य शक्ति यज्ञ के उपरांत 108 महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गईं।
माँ कामाख्या पुत्र हिमालय गिरि महाराज ने बताया की राजस्थान के ग्राम कालागुमान तहसील भीम ज़िला राजसमंद के रहने वाले डॉ भगवान दास वैष्णव व उनके परिवार के द्वारा 72 घंटे से निरंतर चले आ रहे कामाख्या आद्य शक्ति महायज्ञ के उपरांत महामृत्युंजय अनुष्ठान कर माँ कामाख्या का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान आश्रम मे यज्ञ स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ , राजस्थान के मुख्य मंत्री श्री भजन लाल शर्मा व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कट आफ से आश्रम को सजया गया था। कार्यक्रम के दौरान वैष्णव परिवार द्वारा मातृ शक्तियो को साड़ीया वितरित की गई और अन्त मे विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साधु सन्तो एवं मातृशक्तियो ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, सुरक्षा एवं अखंडता के लिए प्रार्थना की। श्री भगवान दास वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के ऐसे प्रधानमंत्री दीर्घायु हो और उन्हे हमारी उम्र भी लग जाये इसी कामना के साथ आज यह अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृष्णागिरी जी महाराज, मनोरमा हेमा भारती, राजस्थान से पूर्व सरपंच सुजान सिंह हड्डा (जैसलमेर), रेखा वैष्णव, भगवान दास, रेखा देवी, सुजान सिंह, रवि गिरी हनुमान, राहुल गिरी, पिंटू गिरी, मनोज गिरी, विजय गिरी सहित अनेक नागा बाबा, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
