Sun. Feb 15th, 2026

कई अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

*B B C टाइम्स इन* रतलाम,13 जनवरी । जिले के आलोट में दो दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित किए जाने के बाद अब पुलिस व प्रशासन की सख्त कार्यवाही का दौर शुरु हो गया है। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज आलोट नागेश्वर रोड और विक्रमगढ में असामाजिक तत्वों की अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चला दिया।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार,पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने आलोट नागेश्वर रोड पर शकील कबाडी पिता शगीर द्वारा करीब 8 हजार वर्ग फीट भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माणों को तोडा। शकील कबाडी एक आदतन अपराधी है और उस के खिलाफ 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। अïवैध निर्माण कर शकील यहा पर कबाडे की दुकान,मुर्गा अण्डा चिकन इत्यादि बेचने का काम करता था।

दो दिन पूर्व विक्रमगढ में असामाजिक तत्वों द्वारा दो दिन पूर्व कई निजी व सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान पंहुचाया गया था। इनके विरुद्ध लोक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इन असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और अवैध गुमटियों को बुलडोजर चला कर तोडा गया।

error: Content is protected !!