Mon. Feb 23rd, 2026

BBC टाइम्स इन उज्जैन 28 मार्च 2021

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज शाम संध्या पूजन व आरती के बाद होलिका दहन परंपरा का निर्वहन किया गया। मंदिर परिसर में पुजारी घनश्याम गुरु व अन्य पुजारियों ने विधिवत होलिका पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन हुआ। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। अतः पहली बार बाबा के दरबार मे बगैर श्रद्धालुओं के होलिका उत्सव मनाया गया। पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल की पूजन-आरती के बाद बाबा को रंग-गुलाल चढ़ाया गया।
इस अवसर पर पूजारियान समिति अध्यक्ष श्री विजय गुरु, पुरोहित समिति अध्य्क्ष श्री अशोक गुरु, श्री संजय पुजारी, श्री प्रदीप पूजारी आदि उपस्थित थे। व्यवस्था में सभी नियम अनुपालन हेतु श्री पूर्णिमा सिंघी, श्री मूलचंद जूनवाल व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। यह जानकारी श्री आर. के.तिवारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, श्री महाकालेश्वर मंदिर ने दी।

error: Content is protected !!