Thu. Apr 9th, 2026

BBC टाइम्स इन उज्जैन 10 मार्च 2021

उज्जैन।भारत की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा। ज्ञान के बिना सब खो जाता है, मनुष्य जानवर बन जाता है; इसलिए जाओ और जाकर शिक्षा लो-सावित्रीबाई

शिक्षा की अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर बेटियों, पिछड़ों के जीवन को ज्ञान से आलोकित कर सम्मानित जीवन जीने हेतु प्रेरित करने वाली माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! वहीं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के संस्थापक विनोद माली ने फेसबुक के माध्यम से लिखा माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शत शत नमन अधिक से अधिक आयोजन हो ऐसा प्रयास समाज के सभी युवा भाई-बहन एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता करें।वही हिंदू महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री चेतन माली ने सोशल मीडिया पर सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!