Tue. Apr 7th, 2026

*B B C टाइम्स इन* रतलाम 2 मार्च 2021। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के देवलोकगमन के कारण प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पहले रतलाम दौरे की तिथि परिवर्तित हो गई है। श्री शर्मा अब 4 मार्च के बजाय 5 मार्च को रतलाम आएंगे। उनके रतलाम के कार्यक्रम यथावत रहंेगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिं लुनेरा ने दी।

श्री चौहान के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति –
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम ने शोक व्यक्त किया है। सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि श्री चौहान भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनके नेतृत्व में भाजपा ने मध्यप्रदेश में सफलताएं प्राप्त कर सरकार बनाई। उनका इस तरह चले जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

error: Content is protected !!