Thu. Feb 19th, 2026

*B B C टाइम्स इन* रतलाम 06 फरवरी कलिका माता परिसर जहा एक तरफ आस्था का केंद्र है वही पारिवारिक मनोरंजन का केंद्र भी है / यहाँ प्रतिदिन सैकड़ो लोगो को मुफ्त भोजन कराया जाता है। स्वच्छ अवं शीतल जल उपलब्ध करने हेतु लायंस क्लब ऑफ़ रतलाम ग्रेटर द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ ईश्वर लाल मुंदरा द्वारा रविवार 07.02.2021 सुबह 10 बजे कलिका माता परिसर में किया जा रहा है।

सचिव शिरीष जोशी ने बताया की यह कूलर सीमा रवि बोथरा की प्रेरणा से मुंबई निवासी मंजुला भागचंद मोदी के सहयोग से स्तापित किया जा रहा है।
अध्यक्ष मुकेश पगारिया एवं कोषाध्यक्ष निरीश रुणवाल ने बताया की इस अवसर पर रीजन चेयरमैन जगदीश सोनी, जोन चेयरमैन गोपाल जोशी, वीणा छाजेड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।
स्थापित वाटर कूलर में एक समय में ३०० गिलास शीतल जल मोजूद रहेगा तथा प्रति घंटे १५० गिलास नए जल को ठंडा कर सकेगा।

error: Content is protected !!