Thu. May 21st, 2026

BBC टाइम्स इन उज्जैन 30 जनवरी।

उज्जैन 30 जनवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का चरण 31 जनवरी, एक और 2 फरवरी तक प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी बीओपीवी वेक्सिनेशन के साथ आयोजित किया जायेगा। उज्जैन जिले में इसमें 286336 बच्चों को लक्षित किया गया है, जिन्हें दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। विभाग द्वारा इस हेतु सम्पूर्ण जिले में कुल 2253 पोलियो बूथ स्थापित किये जायेंगे, जहां दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

error: Content is protected !!