*B B C टाइम्स इन* रतलाम 15 जनवरी श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति के तत्वावधान में त्रिवेणी तट पर चल रहे 67 वें महारूद्र यज्ञ का समापन यज्ञाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा व 21 विद्वान पंडितों के मंत्रौचार के बीच हवन कुण्ड में घृत धारा के साथ पूर्णाहुति कर यज्ञ संपन्न हुआ। इसके साथ ही हेमाद्री स्नान, यज्ञार्चाय, भूदेव तथा यज्ञ के यजमान वीना कुन्दन सोनी का सम्मान किया गया।
समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने बताया कि 68 वां महारूद्र यज्ञ 24 दिसंबर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक होगा। इसमें मुख्य यजमान ललीत कुमार विजय कुमार सोनी होंगे तथा डमी के रूप में यजमान जीवन पापटवाल का नाम प्रस्तावित है।
साथ ही उन्होने कहा कि हमारे जीवन के लिए यज्ञ एक महत्वपूर्ण परंपरा है। यह अतिप्राचिन परंपरा त्रिवेणी तट पर निरंतर चलती रहे यह हम सब का प्रयास है।
समिति संरक्षक कोमलसिंह राठौर, नवनीत सोनी, बद्रीलाल परिहार, लालचंद टांक, रमेश व्यास, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, बंशीलाल शर्मा, गोपाल जवेरी, कपूर सोनी, हरसहाय शर्मा, गोपाल घुघंरूवाल, प्रेमजी उपाध्याय, सत्यनारायण पालीवाल, महेश बाहेती, सतीश भारतीय, नरेन्द्र जोशी गुल्लु, पुष्पेन्द्र जोशी, ब्रजेन्द्र नंदन मेहता, बाबुलाल त्रिपाठी, रामचन्द्र पण्डया, चेतन शर्मा, नारायण राठौड़, सूरजमल टांक, मनोज शर्मा, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, हंसा व्यास, किरण सोनी, राधा पोरवाल, सरोज सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।

