Fri. Apr 3rd, 2026

सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

*B B C टाइम्स इन* रतलाम,19सितम्बर2021/ शहर में भारी बारिश के बाद बनी स्थितियों और आम जनता की परेशानी को देखते हुए शहर कांग्रेस की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता के हाल जाने।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि शहर में अचानक हुई तेज बारिश से शहर की गरीब एवं निचली बस्तियों में पानी भर गया, जिससे गरीब जनता को काफी नुकसान हुआ है। शहर कांग्रेस कमेटी की टीम ने क्षेत्रों का दौरा किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने प्रशासन से बस्तियों का दौरा कर शीघ्र ही सर्वे कर मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

error: Content is protected !!