Sun. Oct 25th, 2026

*B B C टाईम्स इन* रतलाम 02 जुलाई 2021/ कोविड-वैक्सीनेशन महा अभियान में 1 जुलाई को रतलाम जिले के दो गांव शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गए। इनमें बाजना विकासखंड के ग्राम डाबड़ी में पात्र 623 व्यक्तियों को टीके का प्रथम डोज लगाया जा चुका है।

इसी प्रकार विकासखंड आलोट के ग्राम मीनावदा में पात्र सभी 1209 व्यक्ति प्रथम डोज से लाभान्वित हुए। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने पूर्णतया वैक्सीनेटेड गांवों की उपलब्धि पर संबंधित एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा टीम के अन्य सदस्यों को बधाई दी हैं।

error: Content is protected !!