Sun. Mar 8th, 2026

BBC टाइम्स इन उज्जैन 09 मार्च 2021

आप सभी मातृ शक्ति के लिये हर दिन विशेष होना चाहिए -आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल

उज्जैन: 08 मार्च विश्व महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा निगम सभागृह में ग्लोबल वेस्ट मेनेजमंेट, उज्जैन वेस्ट एवं वेसिक्स संस्था के सहयोग से महिला सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी सुबह होे शाम, दिन हो या रात कितनी मेहनत करते है जिससे हमारा शहर साफ एवं स्वच्छ रहता है निश्चित ही आप प्रशंसा एवं बधाई के पात्र है आप सभी अपने आप का कम आकलन ना करें, आप सभी को अपने आप पर गर्व होना चाहिए। आपके सम्मान हेतु केवल आज ही का दिन विशेष नही होना चाहिए बल्कि प्रत्येक दिन आप लोगो के लिये खास होना चाहिए। कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमति कल्याणी पाण्ड्े, सहायक आयुक्त श्रीमति किर्ती चैहान, सुश्री पूजा गोयल का भी आयुक्त द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

error: Content is protected !!