Sun. Oct 25th, 2026

बकायादारों की जमीन की गई कुर्क एवं कार्यालय को किया गया सील


BBCTimes इन इंदौर 04 नवम्बर 2022 | इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह (IAS ) के निर्देशन में डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में गुरूवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा दो बड़े बकायादारों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है।
इंदौर जिले के ग्राम भैंसलाय में डीएचएल इन्फ्राबुल्स इन्टरनेशनल प्रायवेट लिमिटेड संचालित है। इसके डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह एवं संजीव जायसवाल हैं। कंपनी जिस भूमि पर संचालित है, उस भूमि का डायवर्शन टैक्स 48 लाख रूपये बकाया जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा बकायादारों की एमजी रोड इंदौर स्थित कार्यालय को सील कर दिया गया।
इसी तरह टीम द्वारा की गई एक और कार्यवाही में जिले के ग्राम रंगवासा में स्थित ट्रायकॉन पार्क कालोनी की जमीन का डायवर्शन टैक्स 19 लाख 86 हजार रूपये जमा नहीं करने पर उक्त जमीन को कुर्क कर लिया गया है। कुर्क की गई जमीन सत्यनारायण, संतोष पिता बाबूलाल पाटीदार की है।

error: Content is protected !!