Mon. Oct 26th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी फ्लेट के अस्थाई आवंटन पत्र जारी

रतलाम 15 सितम्बर । महापौर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की पहली बैठक में लिये गये निर्णय पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 फ्लेट के अस्थाई आवंटन-पत्र जारी किये गये।

महापौर श्री पटेल ने महापौर परिषद सदस्य श्री अक्षय संघवी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसीगांव में निर्मित एलआईजी फ्लेट विक्रय प्रक्रिया के तहत 10 प्रतिशत पंजीयन राषि रूपये 1,35,000/- जमा कराने वाले हितग्राही श्री नरेश सिन्हा, श्री कुलदीप सिंह सोनी व श्री रोशन कुमार खोड़े को शेष अंतर की राशि जमा कराने हेतु अस्थाई आवंटन-पत्र प्रदान किये।

error: Content is protected !!