Sat. Oct 24th, 2026

बीबीसी टाइम्स रतलाम – मंगलवार रात 12 बजे लगभग अनाज मंडी के समीप वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जाता है की मृतक का नाम पीयूष जोशी है और वह जिले के बिरमावल गांव का रहने वाला है ,तथा रतलाम के शास्त्री नगर स्थित श्री राम टेलीकॉम मोबाइल की दुकान का मालिक था और रतलाम में ही रह रहा था , मृतक के परिचितो से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पियूष सालाखेड़ी रात में भोजन करने जाता है किंतु मंगलवार रात में भोजन करके वापस आते समय अनाज मंडी के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से पियूष की मौत हो गई , पियूष को घायल देख उसे जिला अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर कायमी शुरू की l

error: Content is protected !!